बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
09-Dec-2021 08:10 PM
PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई है। सीएम नीतीश ने कहा कि समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की सूचना मिली। तेजस्वी यादव को शादी की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। दिल्ली स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस में तेजस्वी यादव और रेचल की शादी संपन्न हो गयी। इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इसके अलावे किसी अन्य को नहीं बुलाया गया था। इस शादी में उनके तमाम करीबी दोस्त और मेहमान बुलाए गए थे। जिनमें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी भी शामिल थे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी शुभकामना दी है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पुत्र समान युवा नेता तेजस्वी यादव को शादी की अनंत शुभकामनाएं।
पुत्र समान युवा नेता .@yadavtejashwi को शादी की अनंत शुभकामनाएं। pic.twitter.com/FlTOmzqp9U
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 9, 2021