Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
14-Oct-2023 07:18 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: शराब तस्करी के आरोपी राजद नेता के खिलाफ वैशाली में एफआईआर दर्ज हुआ है। आरजेडी के जिला महासचिव राजीव रंजन पर आरोप है कि वो पटना से हाजीपुर तक शराब बेचा करता था। इस मामले में 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिसमें यूपी के लोग भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य का शराब भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार शराब तस्करों में राजद का नेता भी शामिल है जिसकी पहचान वैशाली जिले के राजद महासचिव राजीव रंजन के रूप में की गयी है। राजद नेता के खिलाफ महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही इस बात की जानकारी मिलने के बाद राजद जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी ने मामले को संज्ञान में लिया और वैशाली के महासचिव राजीव रंजन को पार्टी से निलंबित कर दिया।
वैशाली पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों के संबंध में गुप्त सूचना मिलती थी जिसके बाद थानपुर गांव से एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें रखे गये 50 लाख के शराब को बरामद किया गया है। ट्रक में 546 कार्टन शराब पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब यूपी से लाई गयी थी जिसे वैशाली और आस-पास के इलाकों में डिलीवरी देना था। पुलिस ने मौके से ट्रक के ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इन तीनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि इसमें राजद नेता सहित 13 लोग शामिल हैं। राजद नेता व वैशाली का जिला महासचिव राजीव रंजन बिदुपुर के रहिमापुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है साथ ही 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वही जब इस बात की जानकारी राजद के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी को हुई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और वैशाली के महासचिव राजीव रंजन को पार्टी से निलंबित कर दिया।