गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां Bihar Election 2025 : सवालों के घेरे में RJD कैंडिडेट लल्लू मुखिया ! ललन सिंह के रोड शो में जाना और JDU प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर युवक को दी गई तालिबानी सजा ...बेरहमी से की गई पिटाई Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट
08-Dec-2021 05:34 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में होने जा रही है। शादी की सारी तैयारियां भी कर ली गयी है। लालू का पूरा परिवार इस वक्त दिल्ली में है। अब लोगों की नजरें तेजस्वी की शादी पर टिकी हुई हैं। तेजस्वी की शादी की बात सामने आने के बाद अब बिहार के बैचलर नेताओं की शादी की चर्चा शुरू हो गयी है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी की खबरें सामने आते ही अन्य युवा नेताओं पर भी अब लोगों की नजरे टिकी हुई है। इन युवा चेहरों को लोग अच्छी तरह से जानते हैं। इन युवा चेहरों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र व जमुई के सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र व समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री व जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद का नाम भी शामिल हैं।
सबसे पहले हम बात कर रहे हैं दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की। चिराग जमुई से सांसद हैं इससे पहले वे फिल्म अभिनेता थे। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। चिराग पासवान की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि चिराग ने बीते दिनों यह स्पष्ट कर दिया था कि पिताजी के निधन के कारण एक साल तक कोई शुभ काम नहीं हो सकता। हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार एक साल के बाद ही इस संबंध में सोचा जा सकता है।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की यदि बात की जाए तो यह बता दें कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं हैं। निशांत बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। निशांत राजनीति से अक्सर दूरी बनाए रखते हैं राजनीति में उनकी रुचि दूर दूर तक नहीं रहती। निशांत बहुत शांत स्वाभाव के व्यक्ति हैं उन्हें आध्यात्म में लगाव है। वे कई बार यह बात कह चुके हैं। बिहार के इन युवा चेहरों में 36 वर्षीय निशांत भी शामिल हैं जिनकी शादी पर अब लोगों की नजरें टिकी हुई है। उनकी भी शादी जल्द होने वाली है ऐसी चर्चा है।
अब बात जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह की करते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज भी हैं। श्रेयसी सिंह कॉमनवेल्थ में गोल्ड भी जीत चुकी हैं। श्रेयसी सिंह की शादी को लेकर अभी परिवार की तरफ से कोई चर्चा नहीं हो रही है। प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की अब बात करते हैं। पुष्पम जेडीयू के पूर्व एमएलसी डा. विनोद कुमार की बिटियां हैं। पुष्पम ने लंदन से पोस्ट ग्रैजुएशन की है। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को सीएम कैंडिडेट बता वह काफी चर्चा में आई थीं।
कांग्रेस नेता और जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की अब बात करते हैं। कन्हैया बेगूसराय के रहने वाले हैं। वे एक अच्छे प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते हैं। पिछली बार लोक सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ वे चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। कन्हैया की शादी की चर्चा तो अभी नहीं हो रही है लेकिन उनके साथ-साथ पूर्व सांसद लवली आनंद व आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी को लेकर भी लोगों की निगाहे टीकी हुई हैं।