बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Apr-2024 09:26 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में दो दिन पहले तेजस्वी यादव की सभा के दौरान राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ की तरफ से चिराग पासवान की मां को लेकर गालियां दी गई थी। इसका वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां को गाली दिए जाने को लेकर भड़के चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
चिराग ने इसकी घोर निंदा की और कहा कि सभ्य समाज में गाली गलौज का उपयोग करना कतई उचित नहीं है। किसी की मां-बहन को सरेआम गाली देना महिलाओं का अपमान है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह साल 1990 की जंगल राज की याद दिलाता है। अगर इस जगह पर उनकी मां भी रहती तो मैं इस बात का विरोध जरूर करता। लेकिन तेजस्वी यादव ने इसका विरोध तक नहीं किया।
बता दें कि जो वीडियो सामने आया वो तेजस्वी की सभा का है जिसमें तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे। इसी दौरान राजद के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के सामने भीड़ की तरफ से विजय भैया..विजय भैया कहकर किसी ने आवाज लगाई। और चिराग पासवान की मां को गाली दी गयी। गाली देने के बाद भीड़ की तरफ से शोर मचाया गया। हालांकि इस दौरान पूर्व मंत्री विजय प्रकाश हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को समझाते भी दिखे।
बता दें कि जमुई में पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होना है। जमुई लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार आज समाप्त हो गया। एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान एनडीए की तरफ से पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चिराग पासवान ने जमुई में एलजेपी (आर) के प्रत्याशी अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार की और जनसभा को संबोधित किया वही दूसरी ओर महागठबंधन के राजद के उम्मीदवार अर्चना भारती के पक्ष में जमुई में लगातार 10 सभाएं और रोड शो की गई।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...