Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
10-Sep-2024 05:04 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: नीतीश कुमार के इधर-उधर नहीं जाने के बयान पर सियासी घमासान छिड़ा है. इस बीच तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पास नीतीश कुमार का वीडियो फुटेज है.
क्या बोल रहे हैं तेजस्वी?
दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में कहा था कि नीतीश कुमार पैर पकड़ कर गिड़गिड़ा रहे थे तब आरजेडी ने उनका साथ दिया और दो दफे जिंदा कर दिया. आज समस्तीपुर में मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा. जवाब में तेजस्वी ने कहा-मेरे पास नीतीश कुमार का वीडियो फुटेज है. वे मेरे घर पर आये थे और हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे थे.
तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक भी इसके गवाह हैं कि कैसे मेरे आवास पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी थी कि अब बीजेपी के साथ कभी नहीं जायेंगे. इसके बाद आरजेडी ने उनका साथ दिया था. नीतीश कुमार तो सदन में कई दफे कसम खा चुके हैं कि हम बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे. अब बीजेपी के साथ जाकर कह रहे हैं कि इधर-उधर नहीं जायेंगे.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए अब आरजेडी के दरवाजे बंद हैं. उनको तो जनता रिजेक्ट कर चुकी है. हमलोग क्या रिजेक्ट करेंगे. अब नीतीश कुमार से कभी दोस्ती होने की गुंजाइश नहीं है. वे कितनी बार पलटी मार चुके हैं इसकी गिनती नहीं है. हमारे पास आते हैं तो कहते हैं कि 1973 से संबंध है. वहीं, जब बीजेपी के साथ जाते हैं तो कहते हैं कि 1995 से संबंध है.
बता दें कि पिछले सप्ताह नीतीश कुमार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कहा था कि अब कभी इधर-उधर नहीं जायेंगे. आरजेडी के साथ जाना गलती थी और अब गलती नहीं दुहरायेंगे. उसके बाद जेडीयू कोटे से केंद्र में मंत्री ललन सिंह ने भी कहा था कि नीतीश कुमार का अब आरजेडी से दोस्ती संभव नहीं. इसके बाद तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के लोग नीतीश और जेडीयू पर हमलावर हैं.
तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: नीतीश कुमार ने हमारे घर पर आकर हाथ जोड़ कर माफी मांगी थी. उसका वीडियो भी मेरे पास है. तब हमलोगों ने उनका साथ दिया था. #RJD ने #नीतीशकुमार को दो दफे जिंदा किया. @RJDforIndia @yadavtejashwi #Bihar #Biharnews #biharpolitics pic.twitter.com/d1PDmJKjyr
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 10, 2024