Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
26-Aug-2020 04:29 PM
PATNA: बिहार विधान सभा चुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान बढ़ता रहा है। काॅर्डिनेशन कमिटी को लेकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी महागठबंधन से अलग हो चुके हैं। कांग्रेस सीटों को लेकर लगातार आंख तरेर रही है। कांग्रेस के कई नेताओें ने कहा है कि इस बार ज्यादा सीटें चाहिए। यह कयास भी लगते रहे हैं कि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी तेजस्वी यादव से नाराज हैं।
खासकर उनकी नाराजगी सीट बंटवारे में देरी को लेकर है। आज उपेन्द्र कुशवाहा का एक बड़ा बयान सामने आया है जिससे संकेत मिल रहे हैं उपेन्द्र कुशवाहा जीतन राम मांझी की राह पर नहीं चलेंगे यानि वे महागठबंधन नहीं छोड़ेगे। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि वे जहर पीने को भी तैयार हैं। साफ है उन्होंने संकेत दे दिये हैं कि वे हर समझौते के लिए तैयार है। उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के अपने मायने हैं। इस बयान से यह साफ हो गया है कि कम से कम रालोसपा और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर कोई किचकिच नहीं होगी।
कुशवाहा ने अपने बयान तेजस्वी की टेंशन कम कर दी है इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी बड़ा दावा कर चुके हैं। मुकेश सहनी ने कहा है कि उनके और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर सबकुछ फाइनल हो गया है यहां तक की यह भी तय है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सरकार में वीआईपी पार्टी की हिस्सेदारी क्या होगी। आपको बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी जहर पीने की बात कही थी।