ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / तेजस्वी के खास संजय यादव जाएंगे राज्यसभा, राजद ने मनोज झा के नाम...

तेजस्वी के खास संजय यादव जाएंगे राज्यसभा, राजद ने मनोज झा के नाम पर फिर लगाई मुहर

14-Feb-2024 04:03 PM

By First Bihar

PATNA: तेजस्वी यादव के खास माने जाने वाले संजय यादव को राजद इस बार राज्यसभा भेज रही है। वही मनोज झा को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है। राज्यसभा के लिए इन दोनों नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गयी है। बता दें कि मनोज झा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है इसलिए उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है। ये दोनों नेता 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। 


कौन हैं संजय यादव?

हरियाणा के रहने वाले संजय यादव राजद नेता तेजस्वी यादव के साथी और उनके पीए हैं। वे तेजस्वी यादव के सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। तेजस्वी यादव का सारा काम वही देखते हैं। संजय यादव लंबे समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं। वो राजद और तेजस्वी के सोशल मीडिया को देखते हैं। 


बता दें, बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। NDA और महागठबंधन के खाते में 3-3 सीटे हैं। जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वही महागठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी नामांकन कर चुके है। वही राजद कोटे से दो उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।