ब्रेकिंग न्यूज़

Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल India Budget 2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का ऐलान, 5 रीजनल मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे; जहाज मरम्मत सुविधा की भी घोषणा बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

तेजस्वी के क्रिकेट करियर पर JDU ने कसा तंज, कहा..7 मैच में केवल 37 रन बनाने वाला मास्टर ब्लास्टर नहीं..प्लास्टर ब्लास्टर

तेजस्वी के क्रिकेट करियर पर JDU ने कसा तंज, कहा..7 मैच में केवल 37 रन बनाने वाला मास्टर ब्लास्टर नहीं..प्लास्टर ब्लास्टर

03-Dec-2024 08:55 PM

By First Bihar

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। इस बार राजनीति को लेकर नहीं बल्कि तेजस्वी यादव के क्रिकेट रिकॉर्ड को लेकर नीरज कुमार ने सवाल उठाया। कहा कि 7 मैच में केवल 37 रन बनाने वाले तेजस्वी यादव मास्टर ब्लास्टर नहीं बल्कि प्लास्टर ब्लास्टर हैं।


जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी को निशाना बनाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को किसी भी चीज का श्रेय लेने की बीमारी है। राजनीति के क्षेत्र के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी श्रेय लेने की कोशिश वो कर रहे हैं। लेकिन खुद तेजस्वी यादव खेल के मैदान में कभी सफल नहीं हो पाए थे। तेजस्वी ने अब तक 7 मैच खेला लेकिन केवल 37 रन ही बना पाए। क्रिकेट में तो फेल हो ही गये अब राजनीति में भी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। 


नीरज कुमार ने आगे कहा कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को क्रिकेट खेलने के लिए झारखंड भेजा था। लेकिन तेजस्वी यादव मास्टर ब्लास्टर नहीं, बल्कि प्लास्टर ब्लास्टर बनकर सामने आए। 7 मैच में 37 रन बनाने वाले तेजस्वी यादव आज खुद को महान खिलाड़ी कहते हैं और यह भी दावा करते हैं कि विराट कोहली के साथ वो क्रिकेट खेल चुके हैं। 


नीरज कुमार ने कहा कि जय हो..असत्य भी तेजस्वी की बातें सुनकर कहराता होगा। देखिये आज विराट कोहली कहां है और तेजस्वी यादव खुद कहां है। इससे पहले जेडीयू नेता नीरज कुमार ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि मा०@yadavtejashwiजी, यात्रा के मायने में आपका ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ठीक नहीं रहा। आपकी यात्रा कभी पूरी होती ही नहीं। आपके नेतृत्व में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव लड़े गए, लोकसभा में 4 सीटों पर लॉक हो गए तो उपचुनाव में चारों खाने चित्त। अब आपको 'उम्मीदवार खोजो यात्रा' पर निकलना चाहिए।