पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
13-Sep-2020 02:53 PM
PATNA: आरजेडी दफ्तर में आग लगने की खबर है। आग तेजस्वी यादव के चेंबर के बाहर लगी जिसकी वजह से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक पंखे में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। दरअसल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया। रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद आरजेडी दफ्तर में उनके निधन पर शोकसभा रखी गयी थी जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आरजेडी दफ्तर पहुंचे थे।
उनके पार्टी दफ्तर पहुंचने के थोड़ी देर बाद हीं चेंबर के बाहर एक पंखे में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी हांलाकि कोई बड़ी घटना नहीं घटी। तेजस्वी की सुरक्षा में तैनात जवानों और आरजेडी नेताओं ने बिजली काट कर आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि पार्टी दफ्तर में रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए रखी गयी शोकसभा में तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आलोक मेहता सहित पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।