बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
21-Dec-2021 05:22 PM
PATNA: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर आज चाट और गोलगप्पे वाले को बुलाया गया। तेजस्वी यादव के बुलावे पर "मुकेश चाट भंडार" का ठेला राबड़ी आवास पहुंच गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आवास के अंदर ठेले की एंट्री करायी।
जिस वक्त मुकेश चाट भंडार का ठेला चाट और गोलगप्पा लेकर पहुंचा था उस वक्त घर के अंदर तेजस्वी यादव, राजश्री और राबड़ी देवी भी मौजूद थे। जिसके बाद ठेले वाले ने सभी को चाट और फोचका खिलाया। राजश्री को बिहार का चाट और गोलगप्पा बेहद पसंद आया।
चाट वाले ने बताया कि राबड़ी देवी, राजश्री यादव और तेजस्वी यादव को उन्होंने चाट खिलाया। राजश्री भाभी ने पापड़ी चाट बनाने को कहा। जिसके बाद जब उन्हें पापड़ी चाट दिया तो राजश्री भाभी को चाट बहुत पसंद आया। उन्होंने मुझसे कहा कि बहुत अच्छा चाट बनाते हैं। उन्होंने हमसे अच्छे से बातचीत की। उस वक्त और भी लोग राबड़ी आवास में मौजूद थे। कुल 20 प्लेट चाट बनाया गया। सभी ने चाट का स्वाद चखा। चाट खाने के बाद तेजस्वी भईया ने पैसे भी दिए।
बात यदि पुराने दिनों की करते हैं तो राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव जब अपने काफिले के साथ निकले थे तब उनकी गाड़ी रोड के किनारे लगी दुकानों पर रुक जाती थी। कभी समोसे की दुकान पर तो कभी पान और भूंजे की दुकान पर लालू की गाड़ी रुकती थी। लालू का अंदाज निराला होता था। तेजस्वी स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं। बीते दिनों तेजस्वी रोड के किनारे लगी दुकान पर लिट्टी चोखा खाते दिखे थे।
तेजस्वी और राजश्री की शादी के आज 12 दिन हो गये हैं लेकिन उनसे मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। कल बैंड बाजा और शहनाई के साथ प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचे थे और आज भी शहनाई की धुन सुनने को मिली। तेजस्वी और राजश्री से मिलने के लिए लोग आज भी राबड़ी आवास के बाहर खड़े थे। तेजस्वी के बुलावे पर मुकेश चाट भंडार का ठेला घर के अंदर जिस वक्त जा रहा था उस वक्त उनके प्रशंसक भी बाहर मौजूद थे।