ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी के बयान पर बोले मनोज तिवारी..अपने धर्म के बारे में ऐसा कह...

तेजस्वी के बयान पर बोले मनोज तिवारी..अपने धर्म के बारे में ऐसा कह राम-कृष्ण पर उठा रहे सवाल

04-Feb-2023 07:21 PM

By First Bihar

KAIMUR: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हिंदू धर्म और वर्ण व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने वर्ण को श्रेष्ठ और दूसरे को निम्न समझते हैं। तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा हिंदू धर्म से अधिक सम्मान देने वाला कोई धर्म नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव जो बयान वर्णों को लेकर दे रहे हैं कहीं से भी सही नहीं है।


मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसा कह कर तेजस्वी यादव राम और कृष्ण पर सवाल खड़ा कर रहे हैं जो कहीं से भी उचित नहीं है। दरअसल दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कैमूर आए हुए थे उसी समय उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान को सुना जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है । उनके अनुसार इस तरह की धर्म को लेकर बयानबाजी कहीं से भी उचित नहीं है। सत्य सनातन धर्म हीं एक ऐसा धर्म है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है तेजस्वी का बयान ठीक नहीं है।


कैमूर पहुंचे दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी बाबू की परिभाषा कहीं से भी सही नहीं है। हिंदू धर्म ऐसा है कहे तो सत्य सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। सबसे उदार कोई धर्म है तो हिंदुत्व है। तेजस्वी बाबू को अपने धर्म के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए। ऐसा कहने से राम और कृष्ण पर सवाल उठाते हैं।