ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक, अपने आवास को बना दिया कोविड केयर सेंटर

तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक, अपने आवास को बना दिया कोविड केयर सेंटर

19-May-2021 12:42 PM

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में बिहार सरकार की विफलता उजागर करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब नीतीश सरकार के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक लगा दिया है। तेजस्वी यादव ने एक पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास को कोविंड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है।  


तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले ही इसकी पेशकश सरकार के सामने की थी। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान तेजस्वी ने कहा था कि वे अपना सरकारी आवास कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए देने को तैयार हैं। और अब तेजस्वी के एक पोलो रोड स्थित आवास की जो तस्वीरें सामने आई हैं। उसमें कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार है।


 तेजस्वी एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में बेड लगाए जा चुके हैं ऑक्सीजन का इंतजाम भी किया जा चुका है और साथ ही साथ दवाएं भी मौजूद हैं केवल डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी है। इस पूरी तैयारी के साथ तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वे सरकार से यह अपील करते है कि जो सरकारी आवास उन्हें आवंटित किया गया है उसे आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर बनाया जाए। क्यों कि बिहार के अस्पतालों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिसे देखते हुए हमने एक नंबर पोलो रोड स्थित अपने आवास में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और भोजन की व्यवस्था की है। तेजस्वी ने कहा कि जो मरीजों के इलाज के लिए जो भी जरूरत की चीजे है उसकी व्यवस्था हमने की है। 


 तेजस्वी यादव ने कहा कि इसे लेकर हमने कई बार सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नही मिला। जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हम अपना सरकारी बंगला मरीजों के इलाज के लिए देना चाहते हैं। यह सरकारी बंगला है इसलिए सरकार से आग्रह है कि इसे टेक ऑवर करके इसे मरीजों के इलाज में लाए। जो जरूरत की चीजे होगी उसे उपलब्ध कराने के लिए हम सदैव तैयार हैं।