पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Apr-2024 10:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार के 2 पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और तारकिशोर प्रसाद की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। दोनों नेताओं को Y+ की सुरक्षा दी गयी है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
गृह विभाग ने बिहार के DGP को दोनों पूर्व उपमुख्यमंत्री को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाले चुनाव प्रचार के मद्देनजर वर्तमान खतरे से जुड़ी आकलन रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके तहत करीब एक दर्जन जवान इनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिसमें चार कमांडो भी शामिल होंगे।
बता दें कि जब तेजस्वी यादव सूबे के उपमुख्यमंत्री थे तब उन्हें Z+ की सुरक्षा मिली हुई थी। उनके पद से हटते ही 31 जनवरी को सुरक्षा हटा ली गयी थी और जो सुरक्षा मंत्रियों को दी जाती है वही तेजस्वी यादव को भी मिली हुई थी। अब उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा नीतीश सरकार ने मुहैया करायी है। इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी वाई प्लस सिक्योरिटी के घेरे में रहेंगे।