ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, अखिलेश को मुख्यमंत्री...

तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का अभियान

23-Jan-2022 07:34 AM

PATNA : बिहार एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में आमने सामने नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यूपी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान पर आगे बढ़ेंगे। तेजस्वी यादव यूपी में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। फिलहाल उनका वर्चुअल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। समाजवादी पार्टी को बिना शर्त समर्थन का ऐलान करने वाले राष्ट्रीय जनता दल और उसके नेताओं ने यूपी जाने का मन भी बना लिया है।


आरजेडी नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां आरजेडी का प्रभाव रहा है। इन सीटों पर तेजस्वी यादव वोटरों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में गोलबंद करेंगे। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले वर्चुअल रैली के लिए भी तेजस्वी यादव को न्योता मिला है, हालांकि उनके शामिल होने की अब तक की पुष्टि नहीं हो पाई है।


आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के तेजस्वी यादव पहले चरण कि जिन सीटों पर चुनाव प्रचार कर सकते हैं उनमें मुजफ्फरनगर शामली और सोनभद्र शामिल है। इनमें विधानसभा सीटों पर तेजस्वी यादव की रैलियां आयोजित की जा सकती है। 


हालांकि चुनाव आयोग में अब तक जनसभाओं को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। लिहाजा तेजस्वी यादव की तरफ से वर्चुअल प्रचार ही किया जाएगा। आगे अगर चुनाव आयोग प्रचार में ढील देता है तब तो तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश की जमीन पर उतर कर भी अखिलेश यादव के लिए वोट मांगेंगे।