ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / तेजस्वी ने सीएम नीतीश को दी सलाह, पितृपक्ष के नाम पर ही अपराधियों...

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को दी सलाह, पितृपक्ष के नाम पर ही अपराधियों से हथजोड़ी कर लीजिए

05-Sep-2019 01:44 PM

By 3

PATNA : बिहार में बेकाबू अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी को ऐसा लगता है कि आरजेडी शासनकाल वाले जंगलराज को काउंटर केवल नीतीश राज में बढ़ते अपराध के आंकड़ों के साथ किया जा सकता है। https://youtu.be/mFIDGOTjsds बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वह अपराधियों को पितृपक्ष मेले की दुहाई देकर वारदात अंजाम देने से रोकें। तेजस्वी  यादव ने कहा है कि अपराधी नीतीश कुमार को सीधे खुली चुनौती दे रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार चाहे तो अपने डिप्टी सीएम सुशील मोदी से अपराधियों के सामने पितृपक्ष मेले का हवाला देकर क्राइम न करने की विनती करवा सकते हैं। आपको बता दें कि बीते साल पितृपक्ष मेले के मौके पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी का वह बयान खूब चर्चा में रहा था। जिसमें उन्होंने अपराधियों से अपील की थी कि पितृपक्ष मेले के दौरान अपराध की घटनाओं को अंजाम दें। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सुशील मोदी के उसी बयान को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा है।