Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
20-Dec-2020 02:05 PM
PATNA: कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे. लेकिन आज तेजप्रताप यादव पटना पहुंच गए. आज शाम तक तेजस्वी यादव भी पटना रांची से पहुंच जाएंगे. दोनों कल आरजेडी की होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे.
मां से मिलने पहुंचे तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव पटना पहुंचते ही मां राबड़ी देवी से मुलाकात करने 10 सर्कुलर आवास पहुंचे. विधानसभा चुनाव के बाद तेज प्रताप यादव पहली बार वृंदावन गए थे. जहां कई दिन गुजारने के बाद तेज प्रताप आज सुबह पटना लौटे हैं. इस बीच तेज प्रताप यादव के पटना से बाहर रहने को लेकर जेडीयू बीजेपी ने कई सवाल उठाए थे. बिहार विधानसभा के समितियों में तेज प्रताप यादव को जगह मिलने के बाद सभापति की बैठक में तेज प्रताप यादव शामिल नहीं हुए थे. उसे लेकर जेडीयू ने सवाल उठाया था. तेज प्रताप यादव के पटना से बाहर रहने पर खूब सियासत भी हुई थी. इसी बीच तेज प्रताप आज सुबह-सुबह पटना पहुंच गए.
शाम को तेजस्वी आएंगे पटना
तेजस्वी यादव भी रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अब तक पटना नहीं लौटे हैं. देर शाम तक तेजस्वी यादव भी पटना लौट आएंगे. कल आरजेडी की बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में दोनों शामिल होंगे. यह समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में होने वाली है. इसमें सभी उम्मीदवार भी शामिल होंगे और अपने-अपने हार का कारण बताएंगे. इसके बाद मंथन होगा की किस जगह पर चूक हुई है.