ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / आखिरकार तेजस्वी से मिलने पहुंचे जगदानंद सिंह, राबड़ी आवास पर चल रही मुलाकात

आखिरकार तेजस्वी से मिलने पहुंचे जगदानंद सिंह, राबड़ी आवास पर चल रही मुलाकात

18-Aug-2021 04:09 PM

PATNA : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मुलाकात हो रही है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पहुंचे हैं. वहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हो रही है. जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बयानों से नाराज चल रहे हैं.


आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को लगातार जलील किया है. इससे नाराज जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यालय जाना भी छोड़ दिया. छात्र आरजेडी की बैठक में जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने उन्हें हिटलर बताया था और यहां तक कह दिया था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है. इस बयान के बाद से जगदानंद सिंह अब तक राजद के प्रदेश कार्यालय नहीं गए हैं.


जगदानंद सिंह की नाराजगी ऐसी है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन करने भी नहीं पहुंचे. उनकी जगह तेजस्वी यादव को पार्टी कार्यालय में झंडा फहराना पड़ा. तेज प्रताप के कारण जगदानंद अपमानित हुए और तेजस्वी यादव की लगातार फजीहत हुई. तेजस्वी यादव भी जगदानंद सिंह की नाराजगी से जुड़े सवालों पर मीडिया से बचते रहे हैं. हालांकि कल उन्होंने जगदानंद सिंह की नाराजगी के सवाल को काल्पनिक बताया था. लेकिन आज जगदानंद सिंह उनसे मिलने पहुंचे.


दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद क्या होता है. इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. क्या जगदानंद सिंह अपनी नाराजगी खत्म कर वापस लौटते हैं या फिर तेज प्रताप को लेकर उनका रुख अभी भी सख्त रहता है देखना होगा.