Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
17-Oct-2021 02:11 PM
PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर गई हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कैंपेन की तैयारी चल रही है. इसी बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. ललन ने कह कि 9वीं पास तेजस्वी को, उसको कुछ मालूम है कि रोजगार कैसे मिलता है.
पटना के बीरचंद पटेल स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बात की और उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष को सीधे निशाने पर लिया. ललन सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि तेजस्वी उपचुनाव में 19 लाख रोजगार देने के वादे को मुद्दा बना रहे हैं. ये सवाल सुनते ही ललन सिंह ने कड़े शब्दों में ये कह दिया कि "तेजस्वी को, जो नौवां पास है. उसको रोजगार के बारे में कुछ मालूम है. रोजगार कैसे मिलता है."
ललन सिंह ने कहा कि "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजगार के मामले में पिछले 15-16 सालों में रिकार्ड काम किया है. बीपीएससी, बीपीएसएससी, दारोगा और सिपाही भर्ती में कितने लोगों को नौकरी दी गई है. तेजस्वी अपना इतिहास देख लें कि 15-16 सालों में उनके माता-पिता के शासन में उन्होंने क्या काम किया है."
आरजेडी के अंदरखाने में छिड़े घमासान को लेकर ललन सिंह ने राजद पर जमकर हमला बोला और कहा कि राजद पॉलिटिकल नहीं, पारिवारिक पार्टी है. जहां भी पारिवारिक पार्टी होती है, वहां परिवार के भीतर सत्ता संघर्ष होता है. ये राजद का आतंरिक मामला है. इसपर हमें कुछ भी नहीं बोलना है.
मुंगेर के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर ललन सिंह ने कहा कि दोनों सीटों पर किसी से जेडीयू की लड़ाई नहीं है. जदयू दोनों सीट जीतेगी, ये लोग देखेंगे. जनता दल यूनाइटेड के कैंडिडेट आपार बहुमत से दोनों सीट जीतेंगे. ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के नेता साझा चुनाव प्रचार करेंगे. दुर्गा पूजा के कारण कोई क्षेत्र में नहीं गया. अब संयुक्त कैंपेन किया जायेगा.