सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
15-Jan-2021 11:50 AM
PATNA : बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. लॉ एंड ऑर्डर को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी बिहार में हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिसे लेकर अब तेजस्वी यादव ने जनहित के लिए एक संदेश देते हुए सरकार पर तंज कसा है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि 'जनहित में जारी, कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए. बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है. सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी कहीं भी तांडव कर, किसी को भी लूट, अपहरण कर, गोली मार देते है. बलात्कारी सरेआम माँ, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है.'
जनहित में जारी 🙏
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 15, 2021
कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए।
बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है। सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी कहीं भी तांडव कर, किसी को भी लूट, अपहरण कर, गोली मार देते है। बलात्कारी सरेआम माँ, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है।
इसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ' माननीय मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा. अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे क्योंकि RCP टैक्स योजना के तहत उनका पदस्थापन होता है. अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फ़ोन नहीं उठाते. भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बाँट गहरी निंद्रा में है.
माननीय मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा। अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे क्योंकि RCP टैक्स योजना के तहत उनका पदस्थापन होता है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फ़ोन नहीं उठाते। भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बाँट गहरी निंद्रा में है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 15, 2021
बता दें कि इससे पहले भी तेजस्वी ने ट्वीट किया था कि. तेजस्वी यादव ने लिखा था कि' बिहार में अब लोगों को घर में भी डर लगने लगा है. सरकार और पुलिस लोगों की हिफाजत करने में फेल हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक के नाम पर “भिक्षा बैठक” कर आरसीपी टैक्स अंतर्गत वसूली माँगने में लीन है'