ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

तेजस्वी की मार से RJD तार-तार, रद्द कर दी गयी पार्टी की अहम बैठक

18-Aug-2019 12:09 PM

By 3

PATNA: लालू के आशियाने में घऱ के चिराग से ही आग लग गयी है. राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव ने ऐसी मार मारी कि पार्टी तार-तार हो गयी है. तेजस्वी यादव के इंतजार में पार्टी ने कल अपनी अहम बैठक को आज तक के लिए टाला था. लेकिन तेजस्वी नहीं आये. लिहाजा बैठक ही रद्द कर दी गयी. https://youtu.be/zkjk00h5BeQ क्या तेजस्वी ने ठोक दी ताबूत में आखिरी कील पिछले तीन महीने से गायब तेजस्वी ने राजद को तार तार कर दिया है. उनकी घऱ वापसी की उम्मीद में पार्टी ने कल संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को मजबूती देने के एजेंडे के साथ बैठक बुलायी थी. तेजस्वी नहीं आये और बैठक में कई पार्टी नेताओं ने काफी नाराजगी जतायी. लिहाजा कल की बैठक टाल दी गयी. दिल्ली में मौजूद तेजस्वी ने उनके परिवार वालों ने संपर्क साधा. इसके बाद इस उम्मीद के साथ आज फिर से बैठक बुलायी गयी कि तेजस्वी पटना पहुंच जायेंगे. लेकिन तेजस्वी ने आखिरी वक्त तक इंतजार कराया और बैठक में नहीं पहुंचे. भद्द पिटते देख लालू-राबड़ी फैमिली ने पार्टी की बैठक को रद्द करने का फैसला लिया. बैठक शुरू होने से दो घंटे पहले उसे रद्द करने का एलान कर दिया गया. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या तेजस्वी यादव ने राजद की ताबूत मे आखिरी कील ठोंक दी है. पार्टी की हालत जगजाहिर है. विधायकों में भगदड़ की खबरें आम है. पार्टी का कोई नेता-कार्यकर्ता सड़क पर नजर नहीं आ रहा . ऐसे में लालू-राबड़ी ने जिसे अपना उत्तराधिकारी बनाया था क्या उसने पार्टी का नाश कर दिया. सियासी गलियारे में ये चर्चा आम है.