दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
18-Oct-2020 09:38 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी ने दोनों पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

बिहार बना बेरोजगारी का केंद्र
तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता के लालच में नीतीश-भाजपा ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है. CM की ग़लत नीतियों और निर्णयों की वजह से आज बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र बन चुका है. करोड़ों युवाओं का जीवन अंधकारमय है. इस महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दे पर मुख्यमंत्री कभी क्यों नहीं बोलते??.
थक गए नीतीश
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं. येन केन प्रकारेण कुर्सी से चिपक कर उम्र बिताने के सिवाय उनके जीवन का अब कोई ध्येय नहीं है. उन्हें युवाओं, किसानों, मज़दूरों, छात्रों, महिलाओं और ग़रीबों की कोई चिंता नहीं है. वो कुर्सी को ही प्रथम और अंतिम सत्य मान चुके है. बता दें कि चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार और बीजेपी के नेता तेजस्वी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. नीतीश कुमार तेजस्वी को बिना अनुभव वाले बताते हैं तो बीजेपी के नेता नौवीं पास बता रहे हैं.