अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Oct-2020 10:41 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर से चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा कि वह किसी भी अपने विकास काम को चुने और उनके साथ डिबेट करें.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम खुली चुनौती नीतीश कुमार को देते है वो जब जहां चाहे मुझसे किसी भी मुद्दे पर डिबेट कर लें. मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर हम और वो डिबेट कर लें. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लेकर भाड़ी गुस्सा है. बड़ी संख्या में लोग आकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि 15 साल के किसी भी एक उपलब्धि पर वो डिबेट कर ले. एक नई परंपरा की शुरुआत होनी चाहिए.
झूठ बोलते हैं सुशील मोदी
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी का काम झूठ झूठ पर झूठ बोलना है. सुशील मोदी को यह बताना चाहिए कि बिहार खुद की बिजली का उत्पादन नहीं करता है. खरीदकर बिजली आपूर्ति करती है. हमारी सरकार आएगी तो हम बिहार में बिजली का उत्पादन करेंगे. ताकि बिजली दर कम हो.
चिराग के साथ नीतीश ने अच्छा नहीं किया
तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने अच्छा काम नहीं किया. आज चिराग पासवान को बेहद ज़रूरत थी. इस समय उनके पिता की होना चाहिए था. हम लोगों को बहुत दुख है. आज रामविलास पासवान हम लोगों के साथ नहीं हैं. लालू यादव को लेकर राबड़ी देवी के ट्वीट पर तेजस्वी ने कहा कि जगजाहिर है उसमें कुछ छुपा नहीं है. लालू प्रसाद पार्टी के सर्वेसर्वा हैं.