मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
30-Oct-2021 03:38 PM
PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर में वोटिंग हो रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों ही सीटों पर जीत का दावा किया है. साथ ही सरकार गिराने के दावे और मंत्री मुकेश सहनी की मीठी-मीठी बोली पर भी तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने मुकेश सहनी को कन्फ्यूज नेता बता दिया है.
पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब तेजस्वी से ये पूछा गया कि बिहार सरकार के मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर लालू जी बुलाएंगे तो वो मिलने के लिए जायेंगे. इसपर तेजस्वी ने कहा कि "मुकेश सहनी क्या बोलते हैं, हमको कुछ समझ में नहीं आता. हमको तो लगता है कि उन्हें खुद भी नहीं समझ में आता है कि वो क्या बोलते हैं. मुकेश सहनी पहले खुद समझ लें फिर दुसरो को समझाएं." जब पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद क्या आरजेडी सरकार बनाएगी? इसपर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी रणनीति को डिस्क्लोज नहीं किया जाता."
तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे. सभी जाति-धर्म के लोग लालटेन पर बटन दबा रहे हैं. कुशेश्वरस्थान और तारापुर की जनता नीतीश सरकार से त्रस्त हो गई है. नीतीश की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. मतदान में कई बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. आरजेडी की टीम लगातार नजर बनाये हुए हैं. इलेक्शन कमीशन से इसकी शिकायत की जाएगी. चुनाव में सरकार को मदद करने के लिए प्रशासन किसी भी हद तक जाने को तैयार है. भय का माहौल पैदा किया जा रहा है.
गौरतलब हो कि बीते दिन बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा था कि "राजद की ओर से उन्हें हमेशा आफर मिलता रहा है, लेकिन वे डिप्टी सीएम के पद के लिए पाला नहीं बदलेंगे. उनका ध्यान डिप्टी सीएम के पद पद नहीं, बिहार की जनता पर है. लालू यादव से बातचीत होती रहती है, हालांकि इधर कुछ दिनों से उनके बीच बात नहीं हुई है.लेकिन अगर उनका फोन आता है तो बात जरूर करेंगे. वे फोन करते हैं तो मेरे लिए आशीर्वाद ही होगा."
उधर जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन का अनशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि जेल में आनंद मोहन को टॉर्चर किया जा रहा है. उनके ऊपर जुल्म किया जा रहा है. उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.
सहरसा स्थित मंडल कारा में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पिछले 4 दिनों से अनशन किया हुआ है. आनंद मोहन का आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उन्हें जानबूझकर टारगेट कर रही है और चुनाव को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही साथ उनके जेल से बाहर आने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए राजनैतिक साजिश रची जा रही है.
तेजस्वी ने कहा कि "जेल में आनंद मोहन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है. जेल में मोबाइल मिला तो इसका दोषी प्रशासन है. जेल में आनंद मोहन के सेल में पूरी तरीके से प्लान करके छापेमारी की गई. 20 से 30 की संख्या में हेलमेट पहनकर लोग छापेमारी करने पहुंचे थे. यह लगता नहीं कि चुनाव को देखते हुए जेल में छापेमारी की गई. दरअसल नीतीश कुमार की यही फितरत रही है. नीतीश चुनाव में शराब, साडी बटवाएंगे और प्रशासन का दुरूपयोग भी करेंगे. ये जनता बनाम सरकार की लड़ाई है. नीतीश कुमार चुनाव जीतने के लिए शराब बंटवा रहे हैं."
जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के अनशन को लेकर तेजस्वी ने आगे कहा कि "नीतीश कुमार ने पटना के मिलर हाई स्कूल में एक सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन को अपना मित्र बताया था. उन्होंने कहा था कि वो उनके साथी रहे हैं. उनके लिए हर एक संभव मदद करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन हम तो हमेशा से कहते आ रहे हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं. आनंद मोहन की सजा पूरी हो गई है लेकिन फिर भी उन्हें जेल से छोड़ा नहीं जा रहा है.