ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

तेजस्वी ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, कांग्रेस और लेफ्ट का ऑफर ठुकराया, TMC को समर्थन का एलान

तेजस्वी ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, कांग्रेस और लेफ्ट का ऑफर ठुकराया, TMC को समर्थन का एलान

01-Mar-2021 04:45 PM

KOLKATA : इस वक्त एक बड़ी खबर कोलकाता से सामने आ रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है. ममता से मुलाकात कर तेजस्वी यादव ने टीएमसी को समर्थन देने का एलान कर दिया है. यानी कि इसबार के विधानसभा चुनाव में आरजेडी बिना शर्त तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी.


तेजस्वी यादव पिछले दिनों आसाम गए थे और वहीं से तेजस्वी बंगाल के लिए भी रवाना हो गए. इससे पहले रविवार को ही फर्स्ट बिहार झारखंड ने यह जानकारी दी थी कि आरजेडी बिना शर्त तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर सकती है. सोमवार को कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद यह तस्वीर बिलकुल साफ़ हो गई है. करीबी सूत्रों की मानें तो ममता से मुलाकात कर तेजस्वी ने समर्थन देने का एलान कर दिया है. 


तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद एक चीज और स्पष्ट हो गई है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस औऱ वाम दलों के साथ एनडीए गठबंधन से टकराने वाली आरजेडी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में उनका साथ छोड़ दिया है. दरअसल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने आरजेडी को साथ आने का न्योता दिया था. आरजेडी को चार सीट देने की भी बात कही जा रही थी. आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक लेफ्ट फ्रंट के नेताओं से कई राउंड की बातचीत भी कर चुके थे. लेकिन अब तेजस्वी यादव ने उस ऑफर को ठुकरा देने का फैसला लिया है. आरजेडी पश्चिम बंगाल के चुनाव में उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी.


तेजस्वी यादव ने इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी तेजस्वी यादव की थी. रविवार को कोलकाता में तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में आरजेडी नेताओं को कहा गया कि वे बीजेपी को हराने के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें और अगले ही दिन सोमवार को उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात कर समर्थन देने का एलान कर दिया. 


बीते दिन आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव औऱ बंगाल के प्रभारी श्याम रजक ने कहा था कि आरजेडी की पहली प्राथमिकता बीजेपी को हराने की है. उन्होंने कहा कि वैसे भी ममता बनर्जी का लालू परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहा है.