दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
26-Oct-2020 10:31 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में जाने से पहले महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसको लेकर कोई मतलब नहीं है. नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. आखिर इस मुद्दे पर वह बोलते क्यों नहीं है.
कारोबारी परेशान
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट में और महंगाई बढ़ गई है. जिससे बिहार की जनता और कारोबारी परेशान हैं. कोरोना संकट में पहले से ही कारोबारी परेशान हैं. प्याज का रोना रोते थे, लेकिन प्याज अब 80 के पार हो गया है. इनलोगों को महंगाई नहीं दिख रही है. बिहार में बेरोजगारी चरम पर हैं. युवा परेशान होकर पलायन कर रहे हैं. किसान परेशान हैं.
सच्चाई को सामने रखते हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई पर नीतीश कुमार चुप्पी क्यों साधे हैं. उनके मुंह में दही क्यों जमा हुआ है. अगर मिलते तो उनको महंगाई का माला पहनाते हैं. बाप और मां से पूछने वाले नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इस पर वह नीतीश कुमार को कुछ नहीं बोलेंगे. उनके मां-बाप ने बड़ों का सम्मान करना सिखाया है. उनकी हम इज्जत करते हैं. लेकिन उनकी कुर्सी जाते हुए दिख रही है. जिससे भड़के हुए हैं.