ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजस्वी यादव ने किया नामांकन, बड़े भाई तेजप्रताप भी रहे मौजूद

तेजस्वी यादव ने किया नामांकन, बड़े भाई तेजप्रताप भी रहे मौजूद

14-Oct-2020 12:13 PM

VAISHALI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर  विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. उनके साथ उनके बड़े भाई और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे. 

नामांकन के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव को उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने दही खिलाई, फिर उन्होंने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और नामांकन के लिए 10 सर्कुलर आवास से हाजीपुर के लिए रवाना हुए.



नामांकन के लिए रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को ओपेन चैलेंज किया करते हुए चुनाव लड़ने की चुनौती दी. उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि मैं तो आज नामांकन करने जा रहा हूं पर वो भी अपने गृह जिले नालंदा का कोई विधानसभा चुन लें और वहां से नामांकन करें. मैं भी वहां से नामांकन करुंगा और उन्हें हरा कर बताउंगा कि जनाधार क्या है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है और इस बार भी हमारा साथ देगी. आज तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दूंगा और नियोजित शिक्षकों को सरकार बनने के दिन समान काम समान वेतन की मांग को पूरा करुंगा.