ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / तेजस्वी ने कहा- सदन में माफी मांगें नीतीश कुमार, सिर्फ 2 सिपाही लात-जूतों...

तेजस्वी ने कहा- सदन में माफी मांगें नीतीश कुमार, सिर्फ 2 सिपाही लात-जूतों से विधायकों को नहीं पीट सकते

25-Jul-2021 07:21 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है. राबड़ी देवी के आवास पर चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. विधानसभा में विधायकों की पिटाई वाले मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा कि ये हो ही नहीं सकता कि दो सिपाही अपने मन से बूट से विधायकों को पीट दे.


तेजस्वी ने कहा कि "विधानसभा में विधायकों की पिटाई वाले मामले में सरकार ने केवल दो सिपाहियों पर एक्शन लिया है. तेजस्वी ने कहा कि नालंदा मॉडल के अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है. इसके अलावा सफ़ेद बाल और दाढ़ी वाले एमएलसी भी बताएं कि किसके आर्डर पर पर अधिकारियों को बताते थे. विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है. यहां विधायकों को पीटा गया तो उनका क्या मान-सम्मान बच गया."



तेजस्वी ने कहा कि "हम चाहते हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के सभी विधायक सदन के पटल पर इस बात को रखें कि आख़िरकार उस दिन क्या हुआ और सरकार से सवाल करें कि आखरिकार इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई. हम ये भी चाहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में खड़ा होकर बताएं कि उन्होंने विधानसभा में ऐसा क्यों किया. उनके इशारे पर ही विधायकों को पीटा गया."


तेजस्वी यादव ने कहा कि "नीतीश कुमार को सदन में खड़ा होकर माफ़ी मांगनी होगी और यह वादा करें कि दुबारा ऐसी घटना विधायकों के साथ नहीं होगी."