बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस
24-Oct-2021 12:21 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे अरसे के बाद आज बिहार आ रहे हैं. लालू आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं. ये जानकारी उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दी है. उन्होंने कहा कि लालू के आने से बिहार में उनकी पार्टी को नई ताकत मिलेगी, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा. साथ ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि वो उपचुनाव में नीतीश कैबिनेट के सारे मंत्रियों से अकेले लड़ रहे हैं.
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज झारखंड दौरे पर हैं. झारखंड में मेदिनीनगर के छतरपुर में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है. यहां तेजस्वी एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वापस बिहार लौटने के बाद उपचुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट जायेंगे. रविवार की सुबह झारखंड रवाना होने से पहले तेजस्वी ने राबड़ी आवास के बाहर मीडियाकर्मियों से बात की और कहा कि बिहार विधानसभा की दो सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर में आरजेडी उम्मीदवारों की जीत पक्की है. साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा.
तेजस्वी ने कहा कि "कुशेश्वरस्थान और तारापुर में सभी वर्ग और सभी जाति-धर्म के लोगों का प्यार राजद को मिल रहा है. लोग सरकार से ऊब चुकी है. इन दोनों सीटों पर लगातार 15-15 साल सत्ताधारी दल के विधायक रहें. केंद्र और राज्य में उनकी सरकार रही लेकिन इन दोनों विधानसभा में विकास देखने को नहीं मिला. जनता इनसे त्रस्त हो गई है. कुशेश्वरस्थान में कमर तोड़ महंगाई ही नहीं कमर तोड़ सड़क भी है."
तेजस्वी ने कहा कि "इन इलाकों में कॉलेज और अस्पताल नहीं है. शिक्षा की भी व्यवस्था नहीं है. युवा बेरोजगार बैठे हुए हैं. बिहार के सीएम को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है. नीतीश ने पूरी कैबिनेट को चुनाव प्रचार में उतार दिया है. बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है. इन लोगों को बिहार नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता है. मैं इकलौता घूम रहा हूँ और इधर नीतीश ने पूरी कैबिनेट को ही झोंक दिया है."
तेजस्वी ने लालू यादव के पटना आगमन को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि आरजेडी सुप्रीमो आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. तेजस्वी ने बताया कि लालू के आने से बिहार में उनकी पार्टी को नई ताकत मिलेगी. राजद के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा. इसका नतीजा विधानसभा उप चुनाव में दोनों सीटों पर जीत के तौर पर देखने को मिलेगा. उपचुनाव की दोनों सीटें जीत लेने के बाद राज्य में उनकी सरकार बन जाएगी."