ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले

तेजस्वी ने कहा- पुलिस को गुंडा बना रहे नीतीश, मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया, पुलिस ने विधायकों को बेरहमी से पीटा

23-Mar-2021 08:30 PM

PATNA : तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में एक काला कानून पेश किया. जिसके विरोध में विपक्ष खड़ा था. पुलिस के बड़े अधिकारी खुद वहां पहुंचे. विधायकों को पीटा गया. महिला विधायकों को बुरी तरह बाल पकड़कर खींचा गया. विधायक को लात-घूंसे से पीटा गया. ये सभी कार्रवाई सीएम नीतीश के निर्देश पर किया गया. मैं जब सदन में रहता हूं तो वह गायब रहते हैं. 


सीएम नीतीश समाजवादी के नाम पर कलंक हैं. लोहिया जी कहा करते थे कि जब सड़के खामोश हो जाती हैं तो सत्ता बगलम हो जाती है. तेजस्वी ने कहा कि जो कानून अंग्रेजों ने लागू किया था. उसी कानून को सीएम नीतीश ने फिर से लागू किया. सीएम नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसको बेवकूफ बना रहे हैं. जब मुंबई में 26/11 हमला हुआ था. तब क्या पुलिस किसी से परमिशन लेने गई थी. ऐसा नहीं हुआ था क्योंकि सीआरपीसी के मुताबिक पुलिस को पहले से पावर है. अलग से कोई कानून बनाने की जरूरत नहीं है.


तेजस्वी ने कहा कि सदन में इस विधेयक के चर्चा के दौरान बोलने का मौक़ा नहीं दिया गया. जब विधायकों की पिटाई विधानसभा में हो सकती है तो फिर ये कानून बन जाने के बाद पुलिस विधायकों और पत्रकारों को घर में घुसकर पिटेगी. लोगों को पुलिस पिटेगी. नए कानून में यह लिखा गया है कि पुलिस अपने विश्वास पर किसी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. 


पुलिस आम लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाएगी और उनसे आरसीपी टैक्स मांगेगी. कोई उनसे सवाल नहीं करेगा. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पुलिस को सशक्त नहीं बना रहे हैं. पुलिस को गुंडा बना रहे हैं. पुलिस को रंगदार बना रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि उनके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया. डाकबंगला चौराहा पर उनके ऊपर पत्थर मारा गया. छाबरा स्पोर्ट्स के पास बिल्डिंग से मेरे ऊपर पत्थरबाजी की गई.