अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Oct-2020 02:36 PM
SAMASTIPUR: हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एलान किया कि वह अगर सीएम बने तो हसनपुर को जिला बनाएंगें. उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव विकास लेकर काम करते हैं. महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया हैं. हसनपुर की सड़क खराब हैं. लेकिन जितने के बाद तेजप्रताप बनाएंगे. यही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो हसनपुर को जिला बनाया जाएगा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लालू प्रसाद के बराबरी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. उनके पिता भी 16-16 रैली कर चुके हैं. वह भी आज 16 रैली कर रहे हैं. दोनों ने बराबरी पर हैं, लेकिन अभी तक रिकॉर्ड नहीं टूटा है.
तेजस्वी ने कहा कि 15 साल में नीतीश कुमार ने बिहार में कुछ नहीं किया. न पढ़ाई की व्यवस्था की और न ही सिंचाई और दवा की व्यवस्था की. अगर सरकार मेरी बनेगी तो सुनवाई वाली सरकार होगी. तेजस्वी ने कहा बिहार में नीतीश के शासन ने 60 घोटाला हुआ है. बिहार के किसी भी थाना और ब्लॉक में बिना पैसा दिए हुए काम नहीं होता है. चारों तरफ से सिर्फ भ्रष्टाचार चरम पर है. महंगाई 70 रुपए और आलू 50 रुपए हो गया है. जेडीयू-बीजेपी वाले माला पहनकर चलते थे और गाना गाते थे. महंगाई डायन खाय जात है. लेकिन महंगाई अब इनलोगों की भौजाई हो गई है.