BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
07-Jun-2020 08:53 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों और गरीबों मजदूरों को एक बार फिर से थाली और कटोरा की याद दिलाई है. तेजस्वी ने सुबह सवेरे बिहार की जनता से अपील की है कि वह 11 बजे से 11 बजकर 11 मिनट तक थाली और कटोरा बजाएं. बिहार में लाठी चलाने वाली सरकार नहीं चलेगी.
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उसे शिक्षकों पर लाठी चलाने वाला, छात्रों पर लाठी चटकाने वाला, किसानों पर डंडा चलाने वाला और बेरोजगारों पर लाठी चलाने के बाद मजदूरों पर लाठी चलाने वाली सरकार ने बताया है. तेजस्वी ने कहा है कि लाठी चलाने का युग चला गया और अब जनता जवाब देने जा रही है.
आपको याद दिलाते हैं कि आज सुबह 11:11 बजे से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाने का ऐलान किया है. पार्टी ने राज्य भर में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है. हर जिले में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्थकों गरीबों के साथ थाली और कटोरा बजाएंगे. बिहार में मजदूरों की स्थिति और खासतौर पर कोरोना काल में उनकी परेशानियों को देखते हुए तेजस्वी ने या पूरा आयोजन किया है. तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में मजदूरों को एक नए वोट बैंक की तरह लेकर चलना चाहते हैं लिहाजा उनके निशाने पर नीतीश सरकार है.