पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
12-Sep-2020 03:57 PM
PATNA: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी आत्मनिर्भर बिहार कैंपेन की शुरूआत कर दी, लेकिन इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि पहले तो अपने पार्टी को आत्मनिर्भर बनाएं. उसके बाद ही बिहार के बारे में सोचे.
उधार के चेहरे पर निर्भर
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है. वह कितना हास्यास्पद कैम्पेन है? मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए. 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है. वह चेहरा जिसने 2013 में बीजेपी के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान किया.
15 साल के बाद आया ज्ञान
तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है. ऊपर से नीचे दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है फिर भी क्यों नहीं आत्मनिर्भर बन पाया? पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दिजीए. जैसे विगत 2014 चुनाव में इन्होंने वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे और 2015 चुनाव में वादा किया था हमारी सरकार आने पर फ़्री स्कूटी और दो साल तक पेट्रोल भी देंगे, लेकिन कुछ नहीं दिया. ऐसे ही ये बिहार को आत्मनिर्भर बनाएंगे. बिहारी बेवकूफ नहीं है.