पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
21-Oct-2020 11:24 AM
ROHTAS: दिनारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद की रिहाई होने वाली है. वह जेल से बाहर निकलेंगे. उस दिन ही मेरा जन्मदिन है और 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है.
तेजस्वी यादव ने भोजपुरी में भाषण देते हुए कहा कि आपलोग सहयोग करेंगे की नहीं. आपलोग यहां के प्रत्याशी को जिताए और नीतीश कुमार की विदाई तय करें. तेजस्वी ने मंच पर ही दो जेडीयू नेताओं को माला पहनाकर आरजेडी में शामिल कराया.
तेजस्वी यादव ने युवाओं से कहा कि आपलोगों को नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म जमा करते हैं. उसका पैसा लगाता है फिर भी नौकरी नहीं लगती है. लेकिन मेरी सरकार बनने पर फीस माफ करेंगे. किसानों का कर्ज माफ करेंगे. नीतीश कुमार के शासन में लाठी खाने वाले सभी नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देंगे. इसलिए आपलोग एक-एक वोट लालटेन को दे.