ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / तेजस्वी ने जातीय जनगणना पर शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे

तेजस्वी ने जातीय जनगणना पर शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे

13-Aug-2021 11:09 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मसले पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव इस वक्त मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. लेकिन बड़ी खबर यह है कि तेजस्वी यादव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं. आज सुबह जब तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया था. उस वक्त यह माना जा रहा था कि संभवत प्रदेश कार्यालय में वापस लौट आएंगे. लेकिन जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता से भी दूरी बना ली है.


तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता में उनके साथ पूर्व विधायक भोला यादव और पूर्व मंत्री अशोक सिंह मौजूद हैं. तस्वीर यादव ने जातीय जनगणना के मसले पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. आपको बता दें कि जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के बयान से नाराज होने के बाद लगातार पार्टी कार्यालय से दूरी बनाए हुए हैं. सोमवार से लेकर अब तक के जगदा बाबू प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे हैं.


तेजस्वी यादव ने जब ऐलान किया था कि वह प्रेस वार्ता पार्टी कार्यालय में करेंगे. तो यह उम्मीद जताई गई थी कि शायद अब जगदानंद सिंह की वापसी हो जाए लेकिन इस बार जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के बयान को लेकर खूंटा गाड़ दिया है.