बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
19-Dec-2019 03:56 PM
RANCHI: जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को तेजस्वी यादव ने उनको एडवांस में ही सीएम बनने की बधाई दे दी हैं. झारखंड में एक चरण का चुनाव अभी बाकी ही है. यहां पर अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को होने वाला है. लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही हेमंत को बधाई मिल गई.
हेमंत ने कहा- समर अभी शेष है
हेमंत ने तेजस्वी को दो ट्वीट करके जवाब दिया. पहले ट्वीट में लिखा है कि ‘’समर अभी शेष है.’’ दूसरे ट्वीट में लिखा है कि ‘’धन्यवाद, लेकिन लड़ाई अभी बाकी है. तेजस्वी भाई मुझे यकीन है कि झारखंड की जनता इस अहंकारी शासक को बाहर का रास्ता दिखा देगी.’’
हेमंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है राजद
झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. राजद और कांग्रेस ने हेमंत को सीएम उम्मीदवार बनाने की घोषणा चुनाव से पहले ही कर दी थी. कांग्रेस ने भी कहा था कि लोकसभा में बड़े भाई की भूमिका में राहुल गांधी तो विधानसभा चुनाव में छोटे भाई की भूमिका में हेमंत सोरेन हैं. तीनों दलों के गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली है. चार चरण का चुनाव हो चुका है. पांचवा चरण का चुनाव 20 दिसंबर को होने वाला है. यहां पर मतों की गिनती 23 दिसंबर को होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही राजद ने हेमंत को सीएम बनने की बधाई दे दी हैं. तेजस्वी को उम्मीद है कि इस बार झारखंड से बीजेपी की सत्ता जाने वाली है. वह चुनाव सभा में यह बात कई बार कह चुके हैं. लेकिन हेमंत के मन में संशय बरकरार है.