ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / तेजस्वी ने राज्यपाल से की मुलाकात, गोपालगंज नरसंहार की CBI जांच की मांग

तेजस्वी ने राज्यपाल से की मुलाकात, गोपालगंज नरसंहार की CBI जांच की मांग

27-May-2020 04:56 PM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार मामले को लेकर  तेजस्वी यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से जो ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा उसमें गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है. इसी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह और आलोक मेहता समेत अन्य नेता भी मौजूद थे. 


तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता है. ये जो नरसंहार हुआ है. उसके साथ-साथ अनिल तिवारी, शंभू मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है. जिनका क्रिमिनल छवि है. जेपी के परिवार और तिवारी और मिश्रा की जांच की जाए. जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तार जल्द हो. 


तेजस्वी यादव के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजभवन से निकलने के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि हत्या का आरोपी जदयू विधायक के सरकार को पटना से दिल्ली तक खिलाने की बात कर रहा है यह सब कुछ सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है नीतीश कुमार अगर नैतिकता की बात करते हैं तो उनको अपने विधायक के ऊपर कार्रवाई करवानी चाहिए. पप्पू पांडे जैसे विधायक के ऊपर दर्जनों अपराधिक मामले हैं लेकिन उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा. सरकार अपराध के मामले में अलग-अलग रवैया अपना रही है.