अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Dec-2020 03:58 PM
PATNA: दरभंगा में 10 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण लूट पर विपक्ष ने नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाया है. यही नहीं नीतीश सरकार को महाजंगलराज का महाडरावना नजारा बताया है.
तेजस्वी ने पूछा-कौन देगा जवाब
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि’’ महाजंगलराज का महाडरावना नजारा. दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10करोड़ का सोना लूट ले गए. चंद कदम दूर ही SP ऑफिस और BJP MLA का आवास है. जवाब कौन देगा 30साल पहले के CM या वर्तमान CM? काश!महाजंगलराज के महाराजा इसपर कुछ बोलते?’’
राबड़ी बोली-गुंडों को रोकिए
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने कहा कि’’ बिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की ख़ौफ़नाक महाबहार है. महासमीक्षा बैठकों की महानौटंकी छोड़ अपने महागुंडों को रोकिए.
10 करोड़ के सोना की लूट
दरभंगा में अपराधियों ने सोना कारोबारी की दुकान मे 10 करोड़ रुपए का आभूषण लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी को गोली मार दी है. जिस कारोबारी के यहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वह दरभंगा के सबसे बड़े कारोबारी हैं. एक साथ कई अपराधी सोना कारोबारी के दुकान में पहुंचे और सोना का लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की है. इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. थाने के 500 मीटर की दूरी पर घटनाा को अंजाम दिया है.
पटना में कर रहे थे समीक्षा, दरभंगा में लूट लिया
पटना में सीएम नीतीश कुमार बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा रहे थे. इस दौरान ही दरभंगा में अपराधी 10 करोड़ का सोना लूट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी को गोली भी मार लिया. इस घटना के बाद दरभंगा में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा लिया जाएगा.