ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बिहार में नीतीश मार्का वर्ल्ड क्लास कोरोना टेस्टिंग हो रही, तेजस्वी ने तस्वीरें...

बिहार में नीतीश मार्का वर्ल्ड क्लास कोरोना टेस्टिंग हो रही, तेजस्वी ने तस्वीरें शेयर कर खोली पोल

16-Aug-2020 07:37 AM

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है. तेजस्वी यादव दो फोटो शेयर किया है. जिसमें बिना मास्क के ही एक महिला कोरोना का सैंपल ले रही है. स्वास्थ्य विभाग का पोल खोलते हुए इसको तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का मार्का वर्ल्ड क्लास बताया है. 

मरीजों की संख्या छुपा रही सरकार

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कोरोना मरीजों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि जब 10 हजार टेस्ट हो रहा था उस समय भी 3 हजार कोरोना पॉजिटिव मिलते थे, लेकिन अब 1 लाख 20 हजार भी टेस्ट हो रहा है तो कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या वही है. 

हो रही लापरवाही

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विपक्ष के दवाब के कारण ही जांच तेजी से हो रहा है, लेकिन जांच के दौरान लापरवाही बरती जा रही है. ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधे और लिखा कि यह नीतीश मार्का वर्ल्ड क्लास कोरोना टेस्टिंग है. बिना पीपीई किट और शारीरिक दूरी के जांच हो रही है. विपक्ष के भारी दबाव के बाद 15 वर्षीय सुशासनी सह विज्ञापनी सरकार अब प्रतिदिन 1 लाख20 हजार जांच का आंकड़ा ऐसे पूरा कर रही है.10 हजार जांच में 3000 पॉज़िटिव थे और 1 लाख 20 हजार में भी वही संख्या है. बता दें कि कोरोना टेस्टिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर कुछ दिन पहले ही आरोप लगया था कि दोनों झूठ बोलते हैं. नीतीश कुमार पीएम के सामने झूठ बोलते हैं तो मंत्री विधानसभा में झूठा आंकड़ा पेश करते हैं. दोनों के आंकड़े में बहुत अंतर होता है.