BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
05-Jun-2020 09:21 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का असली चेहरा सामने आ गया .है तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे यह बड़ा बदलाव किया है. प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार के ऊपर हमलावर तेजस्वी यादव का अब असल चेहरा सामने आ गया है, उन्होंने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की तस्वीर हटाते हुए प्रवासी मजदूर की तस्वीर लगा ली थी. लेकिन अब वापस से तेजस्वी ने अपना प्रोफाइल पिक्चर एक्टिव कर दिया है.
दरअसल तेजस्वी यादव ने 17 मई को अपने टि्वटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर को बदल लिया था. उन्होंने अपनी जगह बेगूसराय के रहने वाले प्रवासी मजदूर रामपुकार पंडित की तस्वीर लगाई थी. नेता प्रतिपक्ष ने राम पुकार पंडित की जो तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर लगाई थी, वह दरअसल बड़ी तेजी से देशभर में वायरल हुई थी. प्रवासियों के दर्द के प्रतीक के तौर पर रामपुकार पंडित की फोन पर बात करने वाली बिलखती हुई तस्वीर को तेजस्वी ने अपना प्रोफाइल पिक्चर बना डाला था, लेकिन अब वापस से तेजस्वी यादव ने खुद की तस्वीर एक्टिव कर ली है.
तेजस्वी यादव ने घर वापस लौटे प्रवासी रामपुकार पंडित से पिछले दिनों वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी की थी और उन तक आर्थिक मदद भी पहुंचाई थी. तस्वीरें रामपुकार पंडित से बातचीत में भरोसा दिया था कि वह उन्हें बेगूसराय या पटना जहां भी चाहें, वहां काम दिलवाएंगे. तेजस्वी ने जब राम पुकार पंडित की तस्वीर को अपने प्रोफाइल में लगाया था. उसके बाद आरजेडी से जुड़े तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इसे एक्टिव कर लिया था. अब वापस से तेजस्वी अपनी पुरानी तस्वीर के साथ ट्विटर हैंडल पर नजर आ रहे हैं.