ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

तेजस्वी यादव लौटे पटना, लालू का हेल्थ अपडेट देकर समर्थकों को कहा धन्यवाद

09-Jul-2022 03:32 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के तबीयत में सुधार होते ही उनके बड़े बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटनालौट चुके हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए लालू का हेल्थ अपडेट भी दिया। तेजस्वी ने लालू के उन तमाम समर्थकों को धन्यवाद भी दिया, जिन्होंने लालू के स्वास्थ के लिए मंदिरों में पूजा की और मस्जिद में सर झुकाकर दुआ मांगा। 


तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की तस्वीर भी सामने आई है। कई लोगों ने उनके लिए प्रार्थना किया, लालू के स्वास्थ के लिए दुआ मांगे। इस सभी लोगों को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। तेजस्वी यादव ने पिता के स्वास्थ को लेकर बताया कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। वे अब बैठने लगे हैं। साथ ही सहारा लेकर खड़े भी हो रहे हैं। 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद बुधवार को लालू को दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लालू की तबीयत खतरे से बाहर है।