Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 12:45 PM
PATNA : पिछले 4 घंटे से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पार्टी के अन्य बड़े नेता मुलाकात करने जाएंगे। तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने से सरकार ने रोक दिया था सरकार की तरफ से तेजस्वी यादव को यह बताया गया कि लॉकडाउन लागू होने के कारण उन्हें गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से मुलाकात का वक्त मांगा है और अब वह प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने जाएंगे। आपको बता दें कि राबड़ी देवी के आवास के बाहर पिछले 4 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। तेजस्वी यादव की गोपालगंज यात्रा को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती कर दी गई थी। सरकार ने उन्हें गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी विधायकों को भी रोक दिया गया। जिसके बाद अब आरजेडी के विधायक राबड़ी आवास पर ही धरने पर बैठे हुए हैं।
तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों से कहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन मनमानी कर रहा है ऐसी स्थिति में विशेष सत्र बुलाकर इस मामले पर वह सदन के अंदर चर्चा चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें हाउस अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और सरकार हक की लड़ाई लड़ने पर उनके खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है।