ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

बस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद तेजस्वी आज से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलेंगे, मधुबनी में होगी पहली परिवर्तन सभा

16-Feb-2020 08:25 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे तेजस्वी यादव और उनके विरोधियों के बीच बस कंट्रोवर्सी के कारण सियासत गर्म रही। लेकिन तेजस्वी यादव और इसी बस कंट्रोवर्सी के बीच आज से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं तेजस्वी आज मधुबनी में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले चरण में तेजस्वी यादव 16 से 18 फरवरी के बीच मधुबनी और पूर्णिया में तीन विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। 


आज रविवार को तेजस्वी यादव मधुबनी के खजौली विधानसभा में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। मधुबनी के कोहरिया में इस जनसभा का आयोजन किया गया है। तेजस्वी की यात्रा के पहले आरजेडी ने विरोधियों पर आरोप लगाया है कि वह नेता प्रतिपक्ष की यात्रा से घबरा गए हैं। आरजेडी का कहना है कि तेजस्वी की यात्रा से घबराई सरकार हमला बोल रही है। 


तेजस्वी यादव लगातार सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेरोजगारी हटाओ यात्रा करेंगे। इसके लिए एक लग्जरी बस को युवा क्रांति रथ का नाम दिया गया है। आपको बता दें कि 23 फरवरी को पटना में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत औपचारिक तरीके से की जाएगी।