ब्रेकिंग न्यूज़

फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

तेजस्वी के अस्पताल पर मंगल पांडे का तंज... घर में बेड लगाने से हॉस्पिटल नहीं बन जाता

19-May-2021 03:00 PM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में कोविड केयर की स्थापना को सरकार ने ख़ारिज कर दिया है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा कि कोई व्यक्ति अपने घर में अस्पताल नहीं खोल सकता. हॉस्पिटल खोलने की व्यवस्था होती है. एक प्रोटोकॉल होता है, जिसका सबको पालन करना होता है.


बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय ने कहा कि "व्यवस्थाओं को किस तरीके से चलाना है, ये सिस्टम तय करता है. अगर घर में कोई जबरदस्ती अस्पताल खोल दे तो वहां उसकी मान्यता लेनी पड़ेगी. बिना स्वीकृति और मान्यता के कोई चाहेगा तो कहीं भी अस्पताल खोल देगा. अगर कोई कैजुअल्टी या घटना हो गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा."


बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने आगे कहा कि "अस्पताल कहीं भी नहीं खुलता है. हॉस्पिटल के कुछ प्रोटोकॉल होते हैं. नियम कायदा-कानून सबके लिए होता है. प्रोटोकॉल का पालन सबको करना होगा. अस्पताल खोलने के लिए व्यवस्था की पूरी जांच होती है. आज कोई घर में हॉस्पिटल खोल दे, ये सही नहीं है. घर में बिछावन लगा देने से हॉस्पिटल नहीं बन जाता. मैं अपने आवास में बिछावन लगा दूँ तो क्या वो अस्पताल हो जायेगा?"


तेजस्वी पर निशाना साधते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि "पूरे कोरोना काल में नेता प्रतिपक्ष गायब रहे. हमसे लोग जब चाहते हैं तब आकर मिलते हैं. राजनीति करने के लिए तेजस्वी कुछ भी बयान देते हैं. मैं सेवा करने का काम करता हूँ. तेजस्वी यादव की ये कैसी पहल है. आजतक तो वो खुद दिखाई नहीं दिए कि कहां हैं. कोरोना काल में मीडिया भी प्रत्यक्ष रूप से उनसे नहीं मिल पाई है. तेजस्वी से मिलना मीडिया के लिए भी चुनौती है."