ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अग्निपथ संविदा नहीं, NAREGA...

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अग्निपथ संविदा नहीं, NAREGA स्कीम है

16-Jun-2022 10:59 AM

DESK: बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अग्निपथ संविदा नहीं बल्कि शिक्षित युवाओं के लिए सेना में एक तरह से NAREGA स्कीम लागू की गई है।



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, '2022 तक 80 करोड़ को नौकरी-रोजगार देने का इनका “संकल्प” था। अब वर्षों बाद अग्निपथ संविदा नहीं बल्कि शिक्षित युवाओं के लिए सेना में एक तरह से NAREGA स्कीम लागू की गई है। इनके वादों,जुमलों और इरादों को तो छोड़िए, जब प्रचंड बहुमत की सरकार के “संकल्प” का यह हश्र है तो बाकी का क्या?'



आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2022 तक 80 करोड़ को नौकरी-रोजगार देने का वादा किया था। तेजस्वी ने पेपर की एक पुरानी कटिंग भी शेयर की है, जिसमें लिखा है, 2022 तक 80 करोड़ को नौकरी-रोजगार देना हमारा सपना है और ये हमारा संकल्प भी है। ये बातें कोई और नहीं बल्कि खुद केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी ने कही थी। अब इसको लेकर तेजस्वी यादव ने मोदी पर बड़ा हमला बोला है।