मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
09-Nov-2021 07:34 AM
PATNA : आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी यादव आज 32 साल के हो गए हैं। अपने परिवार के साथ तेजस्वी दिल्ली में ही जन्मदिन मनाएंगे। विधानसभा उपचुनाव के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी दिल्ली वापस चले गए थे। तेजस्वी यादव को जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वालों ने बधाई दी है। छठ पूजा होने के कारण आज आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन नहीं मना रहे हैं।
उधर लालू-राबड़ी के घर छठ पूजा का भी आयोजन नहीं हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी की सेहत ठीक नहीं है लिहाजा उन्होंने छठ पूजा नहीं की है। लालू यादव राबड़ी देवी के साथ इस वक्त दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। लालू यादव की तबीयत भी खराब है हालांकि इसके बावजूद वह विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने के लिए पटना आए थे लेकिन उनके घर पर छठ पूजा का आयोजन नहीं हो रहा है।
तेजस्वी यादव के साथ उनका पूरा परिवार इस वक्त दिल्ली में ही है। एक तरफ जहां पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर तेजस्वी के जन्मदिन पर बड़ा पोस्टर लगाया गया है वहीं दूसरी तरफ राजधानी की अन्य सड़कों पर भी आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी यादव सादे तरीके से दिल्ली में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे, ऐसी खबरें लालू परिवार के अंदर खाने से आई हैं। आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी इन्फेक्शन बढ़ा हुआ है और फिलहाल तेजस्वी उनके किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर डॉक्टरों से बातचीत कर रहे हैं।