चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 01:41 PM
By ARYAN
PATNA : राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उन्होनें किसी तरह की राज्य सरकार के गाइडलाइन को नहीं तोड़ा है। वे केवल हवा में बाते करते हैं । साथ ही प्रेम कुमार ने ये भी साफ किया कि कोरोना के बहाने सरकार कही नहीं भाग रही है। सभी सदस्यों के सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कह रहे हैं कि वे वाटर पार्क का उद्घाटन करने गये थे ये बात सरासर गलत है। उन्होनें कहा कि वे हवा में बाते करते हैं बोलने से किसी को थोड़े ही रोका जा सकता हैं मैं तो किसानों से मिलने गया था। किसानों की समस्यायों पर उनसे बात करने गया था। उनके आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं विपक्ष के इन आरोपों कि कोरोना के बहाने सरकार जवाब देने से भाग रही के जवाब में उन्होनें कहा कि सरकार कही नहीं भाग रही है। सरकार सभी सदस्यों के सवालों का जवाब देगी। उनके सभी सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के नुकसान के आंकलन के आदेश दे दिए गये हैं। जल्द ही रिपोर्ट के आधार पर किसानों के बर्बाद हुए फसल की भरपाई सरकार करेगी। वहीं बाढ़-बारिश से हुए फसलों के नुकसान का 11 जिलों से रिपोर्ट आ चुका है जिसपर ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सरकार किसानों का मुआवजा दे देगी।