प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
31-Dec-2020 10:55 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने चुनाव में किए गए 20 लाख रोजगार के नाम पर बिहार के युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है.
50 दिनों में ही वादे को दे दी तिलांजलि
तेजस्वी यादव ने कहा कि घोर स्वार्थ की नींव पर टिकी बिहार की अनैतिक और अवैध सरकार ने मात्र 50 दिनों में ही 20 लाख नौकरियां,पढ़ाई,दवाई,कमाई, सिंचाई, सुनवाई व कार्रवाई जैसे जनसरोकारी मुद्दों को तिलांजलि देकर फिर बिहार को ठगा है. बिहार के किसान,बेरोज़गार,शिक्षक, युवा और संविदाकर्मी NDA की नौटंकी देख रहे है.
बीजेपी-जेडीयू ने किया था वादा
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. पहली कैबिनेट में यह कम पूरा करने का वादा किया था. इसके जवाब में बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. कुछ वादा जेडीयू की ओर से भी किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी अभी तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर तेजस्वी ने नीतीश और एनडीए सरकार पर हमला बोला है.