ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

तेजस्वी बोले...अपने उत्पाती नेताओं पर कार्रवाई करें सीएम नीतीश, मदद के बदले कर रहे हमला

तेजस्वी बोले...अपने उत्पाती नेताओं पर कार्रवाई करें सीएम नीतीश, मदद के बदले कर रहे हमला

19-Apr-2020 01:55 PM

PATNA:  कोरोना संक्रीनिंग के दौरान नालंदा में जेडीयू नेता द्वारा एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी करने पर तेजस्वी यादव भड़के हुए है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे उत्पाती नेताओं पर कार्रवाई करें.

मदद के बदले हमला कर रहे जेडीयू नेता

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में सत्ताधारी जेडीयू नेताओं द्वारा महिला स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों पर हमला निंदनीय है. सीएम नीतीश कुमार अपने ऐसे उत्पाती नेताओं पर कारवाई करें. कोई जेडीयू नेता नशे में झूम रहा है. कोई शराब और अनाज की कालाबाज़ारी कर रहा है. लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा है. 

राबड़ी ने भी बोला हमला

राबड़ी देवी ने भी बिहार सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपी सरकार अपने छात्रों को वापस बुला सकती है. बोर्डर पर जमा हुए उत्तर प्रदेश के मजदूरों को भी बस भेजकर बुला सकती है. गुजरात सरकार बस भेजकर गुजरातियों को वापस बुला सकती है तो बिहार सरकार बिहारी नागरिकों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकती? CM जवाब दें?