ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / तेजस्वी बोले...टॉपर को DGP दे रहे बधाई, लेकिन गोपालगंज मर्डर पर क्यों नहीं...

तेजस्वी बोले...टॉपर को DGP दे रहे बधाई, लेकिन गोपालगंज मर्डर पर क्यों नहीं बोलते

28-May-2020 05:04 PM

PATNA: तेजस्वी यादव ने गोपालगंज मर्डर पर बिहार के डीजीपी पर भी निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज तक एक शब्द नहीं बोले है. वह शिक्षा मंत्री का काम कर रहे है.. टॉपर को बधाई दे रहे हैं. अच्छी बात है, लेकिन गोपालगंज नरसंहार पर भी उनको बोलना चाहिए. 

साक्ष्य खोज रही है, गवाह मौजूद

 तेजस्वी ने कहा कि मैं डीजीपी से पूछता हूं कि आखिर विधायक कैसे गोपालगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस किए. आखिर भाग गए तो वह उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा.  तेजस्वी यादव ने कुचायकोट के जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को जल्द गिरफ्तार करने की एक बार फिर मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि अगर पप्पू पांडेय फरार हो जाते हैं तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा. पुलिस साक्ष्य जुटाने की बात करती है, लेकिन जिसके घर में तीन मर्डर हुआ है. एक घायल गंभीर स्थिति में हैं. वह गवाह भी है उसके बाद भी पुलिस साक्ष्य खोज रही है.

मां-बहनों को विधवा होते नहीं देख सकते

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज में एक हजार बाइक जुलूस निकाला जा रहा है. एक वीडियो में अपराधी गोली मारने की धमकी दे रहे हैं. हम दिल्ली में फंसे तो हाय तौबा मच गया की कहां है. वहां से सरकार को घेर रहे थे. जब आ गए तो हंगामा कर रहे हैं कि बाहर निकल रहे हैं. हम मां और बहनों को विधवा होते नहीं देख सकते.