अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Oct-2020 11:03 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की शुरू से ही उद्योग लगाने की मंशा नहीं थी. इसको लेकर बहाना खोजते हैं. बिहार में उद्योग होता तो लोगों को नौकरी मिलती और बिहार का पैसा बिहार में रहता. शिक्षा और इलाज का पैसा बिहार से बाहर जाता है. बिहार में क्यों नहीं हो सकता है. बिहार में कारखाना क्यों नहीं लग सकता है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद जब रेल मंत्री थे तो छपरा, परसा मधेपुरा में रेलवे का कारखाना लगा. लेकिन नीतीश कुमार थक गए है. उनक अब बिहार संभल नहीं रहा है. जिसके कारण उनके अब कारखाना नहीं लगा लगा सकते है. युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं. हरियाली मिशन के तहत 24 हजार करोड़ रुपए कहा से आया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति नहीं है. नीतीश कुमार कुछ दिन पहले चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकता है क्योंकि यहां पर समुंद्र नहीं है. वही, कल सुशील मोदी ने भी उद्योग नहीं लगने का कारण बताते हुए कहा था कि बिहार में जमीन नहीं है. जिस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा में भी समुंद्र नहीं है वहां पर भी एग्रीकल्चर की ही जमीन है लेकिन वहां पर भी उद्योग कैसे है.